भाजपा रामगढ़ जिला ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भाजपा रामगढ़ जिला द्वारा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपराह्न 3:30 बजे रामगढ़ जिला समाहरणालय के समीप स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव थे। उनकी गौरवगाथा आज की पीढ़ी को बताना आवश्यक है। उन्होंने धर्म, संस्कृति, जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी और मात्र 25 वर्ष की आयु में अपना सर्वस्व न्योछावर कर स्वतंत्रता की अलख जगाई। आज पूरा देश उनके पराक्रम को स्मरण कर जनजातीय गौरव दिवस मना रहा है, और इसी उद्देश्य से रामगढ़ में भी उनका स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक प्रिया करमाली, अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रमंडलीय प्रभारी कुमेल उरांव, वरिष्ठ नेता डॉ. संजय प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी, महेंद्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी और विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, जिला मीडिया प्रभारी राजीव पामदत्त, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह, रूपा देवी, राजेश ठाकुर, संतोष कुमार साह, मिथिलेश मंडल, सत्यजीत सिंह, तरुण कुमार साहू, समाजसेवी शशि कांत सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।