रामगढ़, झारखंड : स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर रामगढ़ जिला पेंशनर कल्याण समाज के जिला कार्यालय, अनुमंडल परिसर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी तथा उपस्थित पेंशनरों द्वारा धरती आबा बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनरों ने बिरसा मुंडा की जीवनी, व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, झारखंड राज्य स्थापना आंदोलन के इतिहास और इसके महत्व को भी याद किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बिरसा मुंडा ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अतुलनीय संघर्ष किया, जो सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
आज आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह, सचिव छोटू लाल मोदी, दिलीप साहा, अशोक गुप्ता, शिव शंकर मोदी, रामप्रसाद महतो, दूधेश्वर महतो, सुधीर तिवारी तथा सत्येंद्र प्रसाद सहित कई पेंशनर उपस्थित रहे।