बोकारो, झारखंड :बालीडीह थाना क्षेत्र में पिछले कई महीनों से लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर बोकारो पुलिस ने decisive कुंजी मारते हुए एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिला पुलिस की विशेष टीम ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर कुल 9 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इसकी जानकारी पत्रकार सम्मलेन का आयोजन कर दी गयी ।
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बाद विशेष टीम का गठन
रेलवे कॉलोनी, रेलवे गुड्स शेड, गोविंद मार्केट सहित आसपास के इलाकों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएँ तेज़ी से बढ़ रही थीं। इस मामले में बालीडीह थाना में कई कांड—299/25, 311/25, 319/25, 323/25—दर्ज थे। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, बोकारो के नेतृत्व में एक विशेष अनुसंधान टीम गठित की गई।
तकनीकी निगरानी और मानवीय खुफिया सूचना से खुला बड़ा गिरोह
टीम ने गहन जांच और तकनीकी सर्विलांस की मदद से चोरी की घटनाओं का खुलासा किया। जांच में पता चला कि यह एक अंतरप्रांतिय बाइक चोरी गिरोह है, जो चोरी की मोटरसाइकिलों को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में खपाता था ताकि वह पुलिस की गिरफ्त से बच सके।
मुख्य सरगना समशेर आलम सहित 3 गिरफ्तार
पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिनके निशानदेही पर चोरी की 9 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। गिरोह का सरगना समशेर आलम बतौर संचालक कार्य कर रहा था। उसके साथ यह गिरोह कई जिलों में चोरी की वारदातों में सक्रिय था। गिरफ्तार आरोपीगण ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अन्य शामिल अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है और और मोटरसाइकिल बरामद होने की संभावना है।