रामगढ़, झारखंड :स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखण्ड सरकार के अंर्तगत झारखण्ड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में आयोजित राज्यस्तरीय अंडर14 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन खेलगांव स्थित प्रैक्टिस मैदान में गुरुवार को किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय उद्लू मांडू रामगढ़ के अंडर 14 बालिका टीम ने भाग लिया। जिसमें रामगढ़ बनाम हजारीबाग जिला के बीच फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बिना किसी को गोल किए हुए बराबरी पर रहे। मैच के उपरांत दोनों टीमों के बीच ट्राई ब्रेकर किया गया। जिसमें हजारीबाग की टीम ने 4–3 से गोल कर खिताब पर कब्जा किया। रामगढ़ जिला पूरे राज्य में दूसरा विजेता बना। खिलाड़ी चंदा कुमारी जनता प्लस टू उच्च विद्यालय चैनपुर मांडू रामगढ़ को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी रामगढ कुमारी नीलम ने बधाई देते हुए कहा कि खेलो झारखण्ड के राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला राज्य भर में दूसरा विजेता बना हैं। यह गौरव का क्षण हैं। हमारे जिला के खिलाड़ी अब पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी अपनी पहचान बना रहे हैं। आने वाले भविष्य में रामगढ़ जिला के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल का प्रदर्शन कर नाम रौशन करेंगे। वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक संजीत कुमार ने बधाई देते हुए कहा कि इसके लिए हमारे शिक्षा विभाग के सभी पदाधिकारी, शारीरिक शिक्षा शिक्षक,कोच कमल कुमार महतो के कड़ी मेहनत का परिणाम है। सभी लोग बधाई के पात्र हैं। वहीं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने बधाई देते हुए कहा कि बेटियों ने फुटबॉल प्रतियोगिता में रामगढ़ जिला का नाम राज्य स्तर पर बनाने का कार्य किया है। ऐसे परिणाम से आने वाले बच्चे भी प्रेरित होकर खेल में अपना कैरियर बनाएंगे।
बधाई देने वाले मेंबीईईओ सुलोचना कुमारी, प्रभाकर कुमार ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, रामगढ़ फुटबॉल संघ के सचिव मो मुस्तफा आजाद, रेफरी हेड अजय डिसिलवा एपीओ कुमार राज,इप्शिता तिर्की, प्राचार्य रामलाल रजक, बीरेंद्र राम, शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रदीप राम, शिक्षक राजकुमार नायक, नागेश्वर महतो, पुरनचंद महली, मनोज कुमार महतो, मिथलेश कुमार रविदास, ख़ेमन लाल महतो, सुनील कुमार महतो, सरफराज खान, मनोज तिर्की, रीना पासवान,सुचिता तिर्की, नरेश राम,बलबिंदर सिंह,सोनू करमाली,रौशन करमाली, प्रियंका कुमारी,रवींद्र दुबे, मो. कमरुद्दीन,चंद्रिका प्रसाद,रवींद्र कुमार, तेजू मुंडा,कुलदीप कुमार,शेखर कुमार,दीपक कुमार सिंह ,अल्पना कुमारी, रीना चौधरी, पुष्पा कुमारी, प्रकाशवती कुमारी , रिंकी कुमारी के अलावा जिले भर के कई खेल प्रेमी ने बधाई और शुभकामनाएं दिए।