रामगढ, झारखंड : रामगढ़ के गाँधी चौक में “मुथूट फिनकॉर्प” की नई शाखा का उद्घाटन गुरुवार को 20 नवंबर 2025 को किया गया। इस शुभ अवसर पर सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) सह भाजपा नेता धनंजय कुमार पुटूस ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शाखा का विधिवत उद्घाटन किया।
उद्घाटन समारोह में संस्थान के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जिनमें विशेष रूप से रीजनल मैनेजर मथुरानंदन लेंका, एरिया मैनेजर बिनय प्रसाद नोनिया,ब्रांच मैनेजर अभिषेक आनंद,सिक्योरिटी ऑफिसर भास्कर साहू,मार्केटिंग हेड राकेश मित्रा,चंदना पांडेय, प्रणव कुमार तिवारी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
मुख्य अतिथि धनंजय कुमार पुटूस ने अपने संबोधन में कहा कि मुथूट फिनकॉर्प की यह नई शाखा रामगढ़ की जनता के लिए वित्तीय सुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ब्रांच पारदर्शिता और विश्वास के साथ काम करते हुए स्थानीय युवाओं, व्यापारियों और आम लोगों को नई आर्थिक ताकत प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र लगातार विकास की ओर अग्रसर है, और ऐसे प्रतिष्ठित वित्तीय संस्थानों का यहाँ आना इस विकास यात्रा को और रफ्तार देगा।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्राहक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नए शाखा के उद्घाटन पर खुशी व्यक्त की।