नगर परिषद एवं छावनी परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा 

Spread the love

रामगढ़, झारखंड  : मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में रामगढ़ जिला अंतर्गत नगर परिषद एवं छावनी परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा सर्वप्रथम पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई जिसके उपरांत उन्होंने अलग-अलग योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए योजनाओं को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई एवं नियमित रूप से स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उनके द्वारा 15वें वित्त आयोग, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री श्रमिक योजना की भी समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उपायुक्त द्वारा क्षेत्र में साफ सफाई, जल जमाव आदि के तहत किए जा रहे हैं कार्यों की जानकारी लेते हुए इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद, नगर प्रबंधक नगर परिषद सहित अन्य उपस्थित थे।