शहर में दुसरे दिन भी प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : मंगलवार को दुसरे दिन भी शहर में छावनी परिषद्  की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सड़क पर अतिक्रमित भूमि को खाली कराया गया और एमईएस ऑफिस की दीवार के दोनों ओर लगे ठेले-खोमचे, ऑटो तथा अन्य अवैध जमावड़ों को तत्काल हटाया गया। सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था। लेकिन आज पुनः दुकानदारों ने फुटपाथ पैर दुकाने लगा ली थी । मंगलवार को भी अभियान ख़त्म होने के बाद फुटपाथ पर पुनः दुकाने लगा ली गयी थी । संध्या में फुटपाथ पर दुकानों की वजह से जाम की स्थिति पूर्ववत रही ।

परिषद की टीम सक्रिय

छावनी परिषद टैक्स शाखा प्रभारी एसएन रॉव और ओपी चौहान ने बताया कि अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी रहेगा।
नो–पार्किंग क्षेत्रों में फुटपाथ दुकान या ऑटो–टोटो लगाने पर प्रतिबंध रहेगा। सड़क पर दुकान लगाने से बार-बार जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम जनता परेशान होती है।

अभियान में शामिल अधिकारी व कर्मचारी

अतिक्रमण हटाओ अभियान में पुलिस पदाधिकारी के साथ परिषद के गया प्रसाद, अविनाश गोप, सुरेंद्र प्रसाद, राजेंद्र पांडेय सहित कई सफाईकर्मी शामिल रहे।