मांडू में फोर जी ई-पॉश मशीनों का वितरण और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

मांडू (रामगढ़), झारखंड : मांडू प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को नई फोर जी ई-पॉश मशीनों के वितरण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत जन वितरण प्रणाली को अधिक तकनीकी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो उपस्थित रहे। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिमल कुमार बेदिया ने बुके देकर विधायक का स्वागत किया। इसके बाद प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को पुराने ट्व जी  ई-Posh मशीनों के स्थान पर अत्याधुनिक फोर जी ई-पॉश मशीनें प्रदान की गईं।

मौके पर सांसद प्रतिनिधि व पंचायत समिति सदस्य विवेक गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भुइँया, मांडू चट्टी मुखिया अनिता देवी, समाजसेवी मिस्टर आलम, तथा सहायक गोदाम प्रबंधक ज्ञानी प्रताप भारती मौजूद रहे।
विजन टेक कंपनी के इंजीनियरों ने नई मशीनों के संचालन एवं प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रशिक्षण भी दिया।