05 जनवरी 2026 को होगा भव्य “8वां श्री महाकाल महोत्सव”

Spread the love

रामगढ़ में भव्य आयोजन की तैयारियां जोरो पर

रामगढ, झारखंड : सामाजिक संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) द्वारा संचालित श्री महाकाल महोत्सव रामगढ़ जिले की एक आध्यात्मिक पहचान बन चुका है। हर वर्ष की तरह आने वाले नए वर्ष 2026 की शुरुआत भी इस बार भव्य और दिव्य महोत्सव से होगी। आयोजन समिति ने घोषणा की है कि 05 जनवरी 2026 (सोमवार) को माँ विघ्नहरनेश्वरी दुर्गा मंदिर, सुभाष चौक में यह पावन कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।

समिति की विशेष बैठक में आयोजन की रूपरेखा तय की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस ने की। उन्होंने कहा
रामगढ़ वासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना के लिए वर्ष 2019 से निरंतर श्री महाकाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह सिर्फ धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन-सहभागिता और सामाजिक सद्भाव का पर्व बन चुका है। इस बार महोत्सव को और भी भव्य, अनुशासित और यादगार बनाने की तैयारी की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों गोला, चितरपुर, नगर परिषद, छावनी परिषद, मांडू, दुलमी और पतरातू के प्रतिनिधियों को शामिल करते हुए 50 सदस्यीय संचालन समिति गठित की जाएगी। यह समिति कार्यक्रम के हर आयाम की निगरानी करेगी।

बैठक में मुख्य रूप से सुरेंद्र राम,अजय कुमार ,बिट्टू कुमार,सिकंदर सोनी, राम कुशवाहा,रौनक कुमार,मल्लिका दत्ता आदि शामिल हुए।