पीएम श्री मनुवा विद्यालय के दो छात्रों का झारखण्ड स्कूल इनोवेशन चैलेंज के लिए चयन, क्षेत्र में हर्ष 

Spread the love

जिले के बच्चों में बहुत हुनर है उन्हें बस प्लेटफार्म देने की आवश्यकता है, परिणाम बेहतर होगा : कुमारी नीलम 

05 और 06 दिसम्बर 2025 को IIT (ISM) धनबाद में करेंगे मॉडल का प्रदर्शन 

रामगढ़, झारखंड : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद स्थित नरेश वशिष्ठ सेंटर फॉर टिंकरिंग एंड इनोवेशन (NVCTI) द्वारा रामगढ़ जिला के पीएम श्री उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय मनुवा रामगढ़ के दो छात्रों का चयन झारखण्ड स्कूल इनोवेशन चैलेंज के लिए किया गया है।

दोनों विद्यार्थियों के द्वारा विगत 01 दिसम्बर 2025 को ऑनलाइन प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपना मॉडल दिखाया था। पूरे राज्य भर में सैकड़ों स्कूलों ने अपना प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया । जिसमें पीएम श्री उच्च विद्यालय मनुवा रामगढ़ के फ़ैज़ान इराकी ने फायर डिटेक्शन सिस्टम और इब्राहिम व आर्यन कुमार ने स्मार्ट डस्टबीन का मॉडल बनाकर मिसाल प्रस्तुत किया हैं। फाईनल प्रस्तुति और मॉडल का प्रदर्शन 05 और 06 दिसम्बर 2025 को IIT (ISM) धनबाद –NVCTI में होगा।

जिला शिक्षा पदाधिकारी कुमारी नीलम ने बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय स्तर में बल्कि पूरे रामगढ़ जिले के लिए गर्व का क्षण है। हमारे जिले के बच्चों में बहुत हुनर है, बस उन्हें प्लेटफार्म देने की आवश्यकता है। परिणाम बेहतर होगा। अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने अंतिम रूप से चयनित होने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पीएम श्री मनुवा विद्यालय के दो मॉडलो को फाइनल के लिए चयन किया गया है सभी चयनित बच्चे ग्रैंड फिनाले में अच्छा प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ जिले का नाम रौशन करें।  प्रधानाध्यापक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि हमारे बच्चे इस मॉडल को तैयार करने में बहुत परिश्रम किए हैं। विद्यालय के सभी शिक्षकों के सहयोग और समर्पण का परिणाम है।

बीईईओ प्रभाकर कुमार, सुलोचना कुमारी, एपीओ कुमार राज, बीपीओ आहिया इस्लाम, श्याम सुंदर महतो, मिथलेश कुमार महतो, इंशाह अल्लाह,शिक्षक मुकेश कुमार,शाहीद अंसारी, संजय कुमार, विवेकानन्द तिवारी, राजकुमार, सुनीता कुमारी,गीता कुमारी, रूबी कुमारी,अनीता कुमारी के अलावा जिले भर के सभी शिक्षा विभाग के लोगों बधाई और शुभकामनाएं दी है।