रामगढ़, रामगढ़ : गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देशानुसार समाहरणालय सभा कक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता के द्वारा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जानकारी दी गई कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग झारखंड रांची के निर्देशानुसार रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों को विभाजित कर एक और नए मतदान केंद्र का निर्माण किया जाना है। इस दौरान राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ रेशनलाइजेशन ऑफ पोलिंग स्टेशन के तहत कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गयी एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही बैठक के दौरान आगामी मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत की गई तैयारियों पर भी चर्चा की गई एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में अपना योगदान सुनिश्चित करने की अपील की गई।
बैठक के दौरान निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी रामगढ़, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों सहित अन्य उपस्थित थे।