भाजपा रामगढ़ ग्रामीण मंडल की पहली महिला अध्यक्ष बनीं रूपा देवी

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला संगठन में पहली बार किसी महिला नेत्री को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला चुनाव अधिकारी सरोज सिंह ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता की उपस्थिति में रामगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद के लिए रूपा देवी के नाम की घोषणा की।

मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर रूपा देवी ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आदित्य प्रसाद साहू, सांसद मनीष जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू एवं सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिला नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होंने रामगढ़ ग्रामीण मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों एवं वरिष्ठ नेताओं के सहयोग से मंडल को जिले में एक आदर्श मंडल के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया।

रूपा देवी को मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री इला रानी पाठक, डॉ. संजय प्रसाद सिंह, जिला उपाध्यक्ष रंजन फौजी, राजेंद्र कुशवाहा, बलराम महतो, स्नेहलता चौधरी, दिनेश प्रसाद, महेंद्र प्रजापति, जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल, जिला मंत्री दिलीप सिंह, संजीव कुमार बबला, किरण देवी, लक्ष्मी देवी, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार, वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद, रंजीत पांडेय, मनोज सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह सहित अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की नेत्रियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।