रजरप्पा थाना क्षेत्र से चोरी हुआ स्वराज ट्रैक्टर बरामद, चार शातिर चोर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी पौना गांव से चोरी हुए स्वराज ट्रैक्टर को पुलिस ने सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। इस मामले में ट्रैक्टर चोरी गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर पुनः न्यायिक हिरासत में होटवार जेल भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11.10.2025 को छोटकी पौना निवासी रोहित महतो, पिता जागेश्वर महतो ने रजरप्पा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के बाहर खड़ा स्वराज ट्रैक्टर (नंबर JH 01 DH 7233) अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। इस संबंध में रजरप्पा थाना कांड संख्या 172/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में पुलिस को जानकारी मिली कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्य इस घटना में शामिल हैं। इनमें

सौरभ सिंह, पिता रतन सिंह, ग्राम रामगढ़ कैंट, बिजुलिया तालाब, थाना व जिला रामगढ़ (झारखंड)

विशाल राज, पिता राजेंद्र कुमार मेहता, ग्राम चिरौंदी, थाना बोरियो, थाना बरियातू, जिला रांची (झारखंड)

शंकर कुमार, पिता स्व. जगदीश महतो, ग्राम सिंदूर, थाना कोर्रा, जिला हजारीबाग (झारखंड)

दिगंबर कुमार, पिता विजय महतो, ग्राम बड़की कारीमाटी, थाना इचाक, जिला हजारीबाग (झारखंड)
शामिल थे।

चारों अभियुक्तों को पूर्व में अनगड़ा थाना द्वारा ट्रैक्टर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर होटवार जेल भेजा गया था। इसके बाद माननीय न्यायालय से आदेश प्राप्त कर 48 घंटे की पुलिस रिमांड ली गई। कड़ाई से पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि छोटकी पौना से चोरी किया गया ट्रैक्टर इचाक थाना क्षेत्र, जिला हजारीबाग (झारखंड) के घाघरा गांव में छुपाकर रखा गया है।

तत्पश्चात दिनांक 17.12.2025 को इचाक थाना पुलिस के सहयोग से घाघरा गांव से चोरी गया ट्रैक्टर JH 01 DH 7233 बरामद कर लिया गया। इसके बाद चारों अभियुक्तों को पुनः माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करते हुए होटवार जेल भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, थाना प्रभारी रजरप्पा, रजरप्पा थाना के सब इंस्पेक्टर रोहित राज सिंह, अशोक कुमार, रंजीत महतो, निरंजन कुमार सिंह, संजय कुमार रजक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।