परम गुरु ओशो के छोटे भाई स्वामी शैलेंद्र सरस्वती 24 दिसंबर को आएंगे रामगढ़

Spread the love

 250 से अधिक साधकों के पहुंचने की उम्मीद

रामगढ़, झारखंड : रामगढ़ में ओशो साधकों के लिए एक बड़ा आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है। परम गुरु ओशो के छोटे भाई स्वामी शैलेंद्र सरस्वती का आगमन आगामी 24 दिसंबर 2025 को रामगढ़ के शहनाई वेंकट हॉल (कैथा मौसी बाड़ी के सामने) में आयोजित कार्यक्रम के तहत होगा। 24 दिसंबर की शाम भव्य उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर रामगढ़ के सभी ओशो साधकों में उत्साह का माहौल है।

कार्यक्रम के दौरान साधकों के ठहरने और भोजन की विशेष एवं श्रेष्ठ व्यवस्था की गई है। आयोजित सत्रों में ध्यान, वाणी शुद्धि, कुंडली भाव शुद्धि, ज्ञान-साधना, संकल्प सिद्धि, जीवन दृष्टि से जुड़े आध्यात्मिक विचार एवं संगीतमय कार्यक्रम शामिल रहेंगे। आयोजन समिति के अनुसार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी इस कार्यक्रम की चर्चा है और लगभग 250 साधकों के आने की सूचना मिली है। शाम को संध्या-कीर्तन के कार्यक्रम में साधक आध्यात्मिक आनंद में झूमेंगे और भक्ति रस में सराबोर होंगे।

इस आयोजन संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने वालों में  कमल बक्शीना,  दुर्गा बक्शीना, मां रीना, मां दीपा वर्मा,  श्याम जी,  संजीव गुप्ता,  आलोक गुप्ता, आलोक कुमार, बिजननाथ दांगी, रिपु, सोनी, अनिल जी शामिल थे ।

कार्यक्रम के माध्यम से साधकों को आध्यात्मिक ऊर्जा, सकारात्मक जीवन दृष्टि एवं आत्मिक शांति का संदेश दिया जाएगा।