रामगढ़ कैंट, झारखंड :सेना और पुलिस के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन रविवार 28 दिसंबर 2025 को पंजाब रेजिमेंटल सेंटर के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में किया गया। मैच पंजाब रेजिमेंटल सेंटर टीम और पुलिस टीम के बीच खेला गया, जो उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सेना और पुलिस के बीच आपसी एकता, समन्वय, सौहार्द, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देना था। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, टीम भावना और आपसी सम्मान का परिचय दिया।
कार्यक्रम में दोनों सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से सुरक्षा बलों के बीच संबंध मजबूत होते हैं और मानसिक व शारीरिक स्फूर्ति में बढ़ोतरी होती है।
कार्यक्रम के अंत में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें ट्रॉफी और स्मृति-चिन्हों का आदान-प्रदान किया गया और मैत्री संबंधों को और मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।
यह मैत्री क्रिकेट मैच रामगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित हुआ। क्रिकेट टीम में मुख्य रूप से पुलिस, सेना एवं विभिन्न पदाधिकारी शामिल रहे।