झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की बैठक आयोजित, वैश्य सद्भावना महासम्मेलन को सफल बनाने की तैयारी शुरू, तैयारी समिति की घोषणा 5 जनवरी को

Spread the love

भुरकुंडा (रामगढ), झारखंड :  भुरकुंडा स्थित उत्सव मैरेज हाॅल में  शनिवार  3 जनवरी 2025  को झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. यह बैठक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर 30 जनवरी को भुरकुंडा में होने वाले वैश्य सद्भावना महासम्मेलन की तैयारी को लेकर रखी गयी. इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार ने किया. इस बैठक में पर्यवेक्षक के बतौर कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु (कांके) व उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता (ओरमांझी) उपस्थित थे. बैठक में सर्वप्रथम नवनियुक्त जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद साहु (हजारीबाग), राजकुमार केशरी (रामगढ़) एवं कृष्णदेव साहु (रांची) को केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु, कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, प्रधान महासचिव बीरेन्द्र कुमार, उप प्रधान महासचिव अशोक गुप्ता, प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया आदि ने माला पहना कर एवं बुके दे कर सम्मानित किया.

तत्पश्चात बैठक में वैश्य सद्भावना महासम्मेलन को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया. तय किया गया कि इस कार्यक्रम को लेकर तैयारी समिति, प्रचार प्रसार समिति एवं स्वागत समिति का गठन किया जायेगा. इन समितियों का गठन एवं नामों की घोषणा 5 जनवरी को केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु करेंगे. बैठक में यह भी तय किया गया कि महासम्मेलन के दिन भुरकुंडा थाना मैदान से भव्य शोभायात्रा निकाला जायेगा, जो मेन रोड होते हुए कार्यक्रम स्थल पर जा कर समाप्त होगा. बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी पदाधिकारी और सदस्य 6 जनवरी से अपने अपने प्रखंडों, जिलों में बैठक कर इस कार्यक्रम में आने वालों की सूची अभी से ही बनाना शुरू कर देंगे और 17 जनवरी को वह सूची जमा करेंगे.

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी हमारे आदर्श हैं. यह गर्व की बात है कि वे वैश्य समाज से आते हैं. इसलिए उनके विचारों को जिंदा रखना, उनके बताये गये मार्ग पर चल कर ही वैश्य ओबीसी को अधिकार और सम्मान दिलाया जा सकता है. साहु ने कहा कि भुरकुंडा की धरती वैश्य आंदोलन और अभियान की जननी धरती है. इसलिए यह कार्यक्रम को यादगार बनाने की कोशिश की जायेगी.

इस बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहु, केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद, रामाशंकर राजन, केंद्रीय संगठन सचिव बसंत प्रसाद साहु, राजाराम प्रसाद, मुरलीधर प्रसाद, केंद्रीय सदस्य जे.पी. अग्रवाल, पतरातू प्रखंड महासचिव भुनेश्वर साव, श्रीनिवास अग्रवाल, डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर साहु, अशोक साव, देवकुमार पंडित, उपेन्द्र शर्मा, लक्ष्मी प्रसाद, कैलाश प्रसाद, फौजी अमित साहु, संतोष साहु, अजय साहु, रंजीत प्रसाद, संजय प्रसाद, दीपक साहु, भरत केशरी, मद्धेश्वर केशरी, गीता देवी, कुसुमलता देवी, डॉ. अशोक साहु, रंजन कुमार, अविनाश कुमार आदि उपस्थित थे.