देवघर : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने किया AIIMS देवघर का दौरा, डॉक्टरों से मतदान जागरूकता पर की चर्चा

Spread the love

देवघर, झारखंड : भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने देवघर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के डॉक्टरों और चिकित्सकीय स्टाफ से संवाद किया तथा मतदान प्रक्रिया और देशभर में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने डॉक्टरों से मतदाता जागरूकता की भूमिका पर भी चर्चा की और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सभी वर्गों की सहभागिता को आवश्यक बताया।

इस अवसर पर एम्स देवघर के कार्यकारी निदेशक डॉ. नितिन एम. गंगाने ने मुख्य चुनाव आयुक्त का स्वागत किया। उन्होंने AIIMS देवघर में उपलब्ध उन्नत चिकित्सा सुविधाओं, आधुनिक उपकरणों और स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त को संस्थान परिसर का भ्रमण भी कराया गया।

दौरे के दौरान चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।