रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से प्रशासनिक, पुलिस व मीडिया प्रतिनिधियों ने की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष की दी बधाई

Spread the love

रांची, झारखंड  : मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रशासनिक अधिकारियों में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव  सुनील कुमार, उद्योग निदेशक  विशाल सागर, झारखंड शिक्षा परियोजना के राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन, गव्य विकास निदेशालय के निदेशक जीशान कमर, पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त  चंदन कुमार, बोकारो के उपायुक्त  अजय नाथ झा, रांची के उप विकास आयुक्त  सौरभ कुमार भुवनिया तथा रांची के अनुमंडल पदाधिकारी  कुमार रजत शामिल रहे।

पुलिस पदाधिकारियों ने भी दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक  नरेंद्र कुमार सिंह, बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक  सुनील भास्कर, कोल्हान रेंज के डीआईजी  अनुरंजन किस्पोट्टा, पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक  अमित रेणु, बोकारो के पुलिस अधीक्षक  हरविंदर सिंह, चतरा के पुलिस अधीक्षक  सुमित कुमार अग्रवाल, जैप-2 की कमांडेंट  सरोजनी लकड़ा तथा जैप-7 के कमांडेंट अविनाश कुमार ने मुख्यमंत्री से भेंट कर नववर्ष की बधाई दी।

अन्य गणमान्य भी रहे मौजूद

इसके अलावा रांची रेल मंडल के डीआरएम  के.एन. सिंह, सीनियर डीसीएम  सूची सिंह, दैनिक समाचार पत्र प्रभात खबर के एडिटर-इन-चीफ  अंकित शुक्ला, जी न्यूज झारखंड-बिहार के स्थानीय संपादक  धीरज ठाकुर और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के विजिटिंग प्रोफेसर  एम.ए. हक ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने सभी आगंतुकों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।