रामगढ़ : सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के आगमन पर भव्य स्वागत, अध्यक्ष अशोक जैन बोले : यह जीत झारखंड क्रिकेट का भविष्य बदलेगी

Spread the love

 रामगढ़ कैंट, झारखंड : बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट 2025 में झारखंड की ऐतिहासिक जीत के बाद विजयी ट्रॉफी के रामगढ़ पहुंचने पर जिला क्रिकेट संघ की ओर से छावनी मैदान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर खिलाड़ियों, पदाधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

अध्यक्ष अशोक जैन का बड़ा बयान

समारोह में झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के सदस्य एवं रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष अशोक जैन ने ट्रॉफी जीत को झारखंड क्रिकेट के लिए मील का पत्थर बताया।
उन्होंने कहा कि “सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की यह जीत सिर्फ एक खिताब नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। रामगढ़ सहित पूरे झारखंड में क्रिकेट को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।”

अशोक जैन ने यह भी घोषणा की कि रामगढ़ में क्रिकेट के विकास के लिए

  • नए सदस्यों का पंजीकरण,

  • पुराने सदस्यों की पुनर्बहाली,

  • एजीएम का शीघ्र आयोजन
    और

  • बुनियादी सुविधाओं के विस्तार जैसे कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।

 खिलाड़ियों को मिलेगा प्रोत्साहन

मुख्य अतिथि मंजीत साहनी ने झारखंड की जीत को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि यह सफलता जिला स्तर के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
वहीं JSCA के सुरेश कुमार ने बताया कि विजयी ट्रॉफी को झारखंड के सभी जिलों में ले जाया जा रहा है, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरित किया जा सके और क्रिकेट का स्तर और ऊंचा हो।

रामगढ़ जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अरुण कुमार राय ने कहा कि आज रामगढ़ जिला क्रिकेट के लिए गौरव का दिन है. यहां इस विजयी ट्रॉफी का आगमन हुआ है.

संचालन वरीय उपाध्यक्ष सुबोध पांडे तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष गिरधारी गोप ने किया.

रणधीर वर्मा ट्रॉफी विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान सत्र 2024-25 की रणधीर वर्मा ट्रॉफी के विजेता रामगढ़ जिला सीनियर टीम के खिलाड़ियों, कोच और मैनेजर को भी सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों ने ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाए और खुशी जाहिर की।

फाइनल में हरियाणा को दी थी शिकस्त

गौरतलब है कि सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में झारखंड की टीम ने हरियाणा को 69 रनों से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी, जिससे पूरे राज्य में जश्न का माहौल है।

कार्यक्रम में RCA के कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र साहु, उपाध्यक्ष सुबोध पांडे,  परमदीप सिंह कालरा,उपेन्द सिंह, बिरेंद्र प्रसाद पासवान, रोहित कुमार, यमुना प्रसाद, दिगम्बर प्रसाद साह,सूरज प्रसाद,विशाल वासुदेवा, सुबोजीत दत्ता, महेंद्र राणा, जावेद खान, विनय कुमार सिंह, अजय जैन, परशुराम साह, शिवशरण शाह, मुकेश कुमार शाह, पवन कुमार साह, राजेश मंडल पवन कुमार राहुल मजूमदार दीपक कुमार सिंह सुमित दास राजेंद्र कुमार संतोष लाल राजीव शर्मा एवं मृत्युंजय केसरी  सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे ।