जिला स्तरीय अभिनंदन समारोह आयोजित, ईएलपी के 28 शिक्षक किए गए सम्मानित

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  झारखंड शिक्षा परियोजना कार्यालय, रामगढ़ परिसर में बुधवार 07 जनवरी 2026 को निहार शांति पाठशाला एवं लीप फॉरवर्ड के संयुक्त तत्वावधान में जिला स्तरीय अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालयों में अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम को प्रभावी रूप से लागू करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करना था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी गोला श्रीमती सुलोचना कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी पतरातू प्रभाकर कुमार, सहायक प्रबंधक (मौलिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) पायल प्रमोद लांजेकर तथा सहायक (मौलिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान) सोमोजीत सरकार उपस्थित रहे।

28 शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं शैक्षणिक सामग्री

कार्यक्रम के दौरान अंग्रेजी साक्षरता कार्यक्रम को विद्यालयों में बेहतर ढंग से संचालित करने एवं विद्यार्थियों को पूरे कार्यक्रम के दौरान सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित करने वाले जिले के कुल 28 शिक्षकों को प्रमाण पत्र एवं मौलिक साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अंग्रेजी सीखना आज की आवश्यकता : नलिनी रंजन

अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी नलिनी रंजन ने सम्मानित शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि वर्तमान समय में अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चे अंग्रेजी को बेहतर तरीके से सीखकर अपने भविष्य को सशक्त बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष गोला और दुलमी प्रखंड का प्रदर्शन सराहनीय रहा है तथा आने वाले समय में सभी प्रखंडों से और बेहतर कार्य की अपेक्षा है।

बड़ी संख्या में शिक्षक रहे मौजूद

कार्यक्रम में एपीओ कुमार राज, बीपीओ रामगढ़ मिथुन कुमार, शिक्षक डॉ. सरफराज आलम, सुनीता कुमारी, ललिता कुमारी, ममता कुमारी पासवान, हेमंत कुमारी, लाल महतो, अमित कुमार, जागेश्वर करमाली, कुंती देवी, चंपा देवी, नरेंद्र कुमार महतो, आरती कुमारी, पूजा, परवीन सहित जिले के कई शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।