रामगढ़, झारखंड : गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत 06 जनवरी 2026 को ग्राम रकुवाजारा में एक नाबालिग युवती के साथ दो युवकों द्वारा जबरदस्ती यौन शोषण की घटना सामने आई। पीड़िता के लिखित आवेदन के आधार पर गोला थाना कांड संख्या 04/2026 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1)/70(2) एवं पोक्सो अधिनियम की धारा 4/6 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रामगढ़ श्री अजय कुमार (भापुसे) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़ श्री परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। गठित SIT ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगातार छापेमारी कर घटना के 24 घंटे के भीतर नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
छापामारी दाल में परमेश्वर प्रसाद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रामगढ़, पंकज कुमार, पुलिस निरीक्षक, गोला अंचल, पु.अ.नि. सह थाना प्रभारी अभिषेक कुमार। पु.अ.नि. अमित कुमार, गोला थाना, पु.अ.नि. स्वामी रंजन ओझा (अनुसंधानकर्ता), गोला थाना, पु.अ.नि. कुमार प्रभात रंजन, गोला थाना, स.अ.नि. बहादुर महतो, गोला थाना, स.अ.नि. संजय कुमार गोराई, गोला थाना, स.अ.नि. तालेबर महतो, गोला थाना, म.स.अ.नि. तरसिसिया लकड़ा, गोला थाना तथा पैंथर मोबाइल दस्ता एवं सशस्त्र बल शामिल थे । पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मामले की आगे की जांच तेजी से जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।