बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) ने निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का किया आयोजन

Spread the love

रामगढ़ कैंट, झारखंड :  बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड  (बीएफसीएल) ने शुक्रवार 09 जनवरी 2026 को  सिंह होटल के सामने रांची रोड, रामगढ़ में आइरिस, के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में और आस पास के इलाकों के करीब 125 लोगों की जांच की गई।

इस अवसर पर आइरिस आंख अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीजों के आँखों की जांच की। शिविर के दौरान जिनकी आँखों की रोशनी कम पाई गई उन्हे पावर चश्मा प्रदान किया जाएगा साथ ही जो मरीज मोतियाबिंद से पीड़ित पाए गए उन्हे निःशुल्क ऑपरेशन की व्यवस्था कंपनी द्वारा की जाएगी।

बताया गया कि इसके अलावा 10 जनवरी को पंचायत भवन मरार रामगढ़ मे एक और निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायगा।