
रांची, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी, झारखंड में संगठन पर्व के तहत जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। इससे पहले पार्टी की ओर से 23 जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई थी, जबकि शेष जिलों के अध्यक्षों की घोषणा बाद में किए जाने की बात कही गई थी।
इसी क्रम में आज 10 जनवरी 2026 को भाजपा प्रदेश संगठन ने चार और जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा प्रदेश चुनाव अधिकारी की ओर से जारी आधिकारिक सूची के माध्यम से की गई।
घोषणा के अनुसार जिन जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं, उनमें
झारखंड के कोडरमा जिले से अनुप जोशी,
झारखंड के जमशेदपुर महानगर जिले से संजीव सिन्हा,
झारखंड के खूंटी जिले से आनंद कुमार,
झारखंड के गढ़वा जिले से उदय कुशवाहा
को जिलाध्यक्ष चुना गया है।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व का कहना है कि संगठनात्मक मजबूती और आगामी चुनावों की तैयारी को देखते हुए जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही है।