रामगढ कैंट, झारखंड :भीषण ठंड को देखते हुए शांतिधारा फ़ाउंडेशन के सौजन्य से वंचित और उपेक्षित वर्ग के बच्चों के बीच कंबल का वितरण किया गया। नव वर्ष के अवसर पर ‘गिफ्ट ए स्माइल’ कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड कार्यालय के समीप नायक टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित सभी बच्चों को उपहार स्वरूप एक-एक कंबल प्रदान किया गया।
इस अवसर पर शांतिधारा फ़ाउंडेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र में अत्यधिक सर्दी पड़ रही है, ऐसे में जरूरतमंद बच्चों की मदद करना फ़ाउंडेशन की प्राथमिकता है। इसी भावना के साथ नव वर्ष की शुरुआत सेवा कार्य से की गई है।
आंगनबाड़ी केंद्र की संचालिका सरिता देवी एवं सहायिका रीता देवी ने इस मानवीय पहल के लिए शांतिधारा फ़ाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के सहयोग से बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी।