शिबू सोरेन को नमन करती रूपी सोरेन
रांची, झारखंड : आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन के प्रतीक, झारखंड आंदोलन के जननायक एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की 82वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके योगदान को स्मरण किया।

नमन करते हेमंत सोरेन
रविवार को रांची (झारखंड) के मोरहाबादी स्थित स्वर्गीय गुरुजी के पूर्व आवास पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपनी माता श्रीमती रूपी सोरेन, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गुरुजी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने दिशोम गुरु के संघर्ष, त्याग और झारखंड राज्य निर्माण में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

श्रद्धांजलि अर्पित करती कल्पना सोरेन
