इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ ने हर्षोल्लास के साथ मनाया १०२वा अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील दिवस 

Spread the love

रामगढ कैंट, झारखंड :   इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील दिवस के अवसर पर स्पाइस गार्डन में एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काट कर की गई।

इस अवसर पर क्लब सदस्यों के लिए अनेक मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिससे आपसी सौहार्द और मित्रता को और अधिक मजबूती मिली। साथ ही सदस्यों के ज्ञानवर्धन हेतु इनर व्हील क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पूर्व अध्यक्षा पिंकी गांधी द्वारा इनर व्हील के इतिहास, उद्देश्य एवं गतिविधियों से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान क्लब अध्यक्षा नमिता श्रॉफ ने इनर व्हील के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए बताया कि अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1924 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में मार्गरेट गोल्डिंग द्वारा प्रथम इनर व्हील क्लब की स्थापना की गई थी। इनर व्हील का उद्देश्य महिलाओं को सेवा, मित्रता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ना है।

उन्होंने यह भी बताया कि इनर व्हील विश्व की सबसे बड़ी महिला सेवा संस्थाओं में से एक है, जिसके अंतर्गत विश्वभर में 100 से अधिक देशों में हजारों क्लब सक्रिय हैं, जो सेवा और मित्रता के आदर्श वाक्य को चरितार्थ कर रहे है। इस मौके पर जनेशा वडेरा, मेघा बगड़िया,नीरु साहनी, अनुराधा श्रॉफ ,रंजू अग्रवाल, नम्रता जैन,जसमीत सोनी, परमजीत भुसरी, राजिंदर बुढवाल,राजिंदर कालरा, पम्मी गांधी,जसप्रीत कौर, नीति अरोरा, जसबिदर होरा, नीतू अग्रवाल, हरमीत कौर, मधु अग्रवाल, गुरबख्श कौर समेत अन्य मौजूद थे।