रामगढ़ (झारखंड) :रामगढ़ जिले के भुरकुंडा स्थित जेएम कॉलेज परिसर में स्वामी विवेकानंद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शिला सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
प्राचार्या डॉ. शिला सिंह ने विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय कर्मियों को संबोधित करते हुए स्वामी विवेकानंद के जीवन, विचारों और आदर्शों पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके बताए मार्ग पर चलकर विद्यार्थी अपने जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात करने की अपील की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक अनुज कुमार सिंह, बिनोद कुमार सिंह, बबलू कुमार महतो सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। वहीं छात्र-छात्राओं में आस्था रानी, पल्लवी कुमारी, सीमा कुमारी, मनीषा कुमारी, अंजलि सोनकर समेत बड़ी संख्या में विद्यार्थी कार्यक्रम में शामिल हुए।
महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों, राष्ट्रनिर्माण में युवाओं की भूमिका और आत्मविश्वास के महत्व का संदेश दिया गया।