रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन का 18वां स्थापना दिवस समारोह भव्य रूप से संपन्न

Spread the love

रामगढ़ कैंट (झारखंड) : रामगढ़ कॉलेज एलुमनी एसोसिएशन का 18वां स्थापना दिवस समारोह मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को गीता स्वामी टैक्स अकादमी, झंडा चौक स्थित सभागार में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. प्रणीत कुमार ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत में अध्यक्ष प्रो. प्रणीत कुमार ने उपस्थित सभी पूर्व अध्यक्षों एवं सदस्यों का स्वागत-अभिनंदन करते हुए विषय प्रवेश कराया। इसके पश्चात संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने एलुमनी एसोसिएशन के सदस्यों का परिचय कराया।

समारोह के दौरान एसोसिएशन के सभी पूर्व अध्यक्षों को पुष्प-पौधा एवं श्रीमद्भगवद्गीता भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रो. प्रणीत कुमार (अध्यक्ष), अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद (उपाध्यक्ष), डॉ. तारा शंकर अग्रवाल (सचिव), डॉ. उमा सेन गुप्ता (कोषाध्यक्ष) एवं मृत्युंजय कुमार (सह-सचिव) द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

संस्थापक अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने कहा कि एलुमनी एसोसिएशन का 18 वर्षों तक निरंतर सक्रिय रहना इसकी मजबूती का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि यह संगठन केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार के रूप में कार्य कर रहा है।
प्रो. बी. के. डांगी ने संगठन के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. शारदा प्रसाद ने कहा कि एलुमनी एसोसिएशन एक सशक्त रथ के समान है, जिसे सभी सदस्यों को मिलकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि संस्था को रामगढ़ कॉलेज के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी अपनी भूमिका और मजबूत करनी होगी।

डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल ने अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं नानूराम गोयल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कार्यक्रम की सराहना की।
प्रो. पूर्णकांत कुमार ने संगठन द्वारा अब तक किए गए कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भविष्य में भी संस्था विद्यार्थियों एवं समाज के हित में कार्य करती रहेगी।

समारोह में सभी पूर्व अध्यक्षों ने एलुमनी एसोसिएशन के भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि अब एसोसिएशन में नए सदस्यों की सदस्यता निःशुल्क होगी। वक्ताओं ने कहा कि 18 वर्षों की निरंतरता यह दर्शाती है कि संगठन आगे भी जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्षों में सुरेश पी. अग्रवाल, प्रो. बसंत कुमार डांगी, डॉ. शारदा प्रसाद, डॉ. सुनील कुमार अग्रवाल, नानूराम गोयल एवं प्रो. पूर्णकांत कुमार उपस्थित रहे। वहीं नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों में अध्यक्ष प्रो. प्रणीत कुमार, सचिव डॉ. तारा शंकर अग्रवाल, उपाध्यक्ष अखौरी कृष्ण बिहारी प्रसाद, कोषाध्यक्ष डॉ. उमा सेन गुप्ता, सह-सचिव मृत्युंजय कुमार सहित प्रो. बबीता कुमारी, प्रो. मनोज झा, प्रो. उत्तम कुमार एवं अखिलेश कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।