क्षत्रिय गौरव एकता मंच का विस्तार, 22 फरवरी को रांची (झारखंड) में होगा महासम्मेलन

Spread the love

हजारीबाग, झारखंड : क्षत्रिय गौरव एकता मंच की पांचवीं अहम बैठक हजारीबाग जिले के पुणाई गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता रमेश सिंह ने की। इस दौरान संगठन के सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

22 फरवरी को रांची में महासम्मेलन

बैठक में मंच के संयोजक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने घोषणा की कि 22 फरवरी 2026 को झारखंड की राजधानी रांची के हरमू मैदान में विशाल क्षत्रिय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन के माध्यम से समाज को संगठित करने और भावी रणनीति तय करने का लक्ष्य रखा गया है।

जनसंपर्क एवं सहयोग समिति का गठन

ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 11 सदस्यीय जनसंपर्क एवं सहयोग समिति का गठन किया गया। समिति में मुन्ना सिंह (कांग्रेस नेता), आनंद, शिवकुमार सिंह तेतरिया, शत्रुघ्न सिंह, सुरेश सिंह (सुरेश कॉलोनी), दिगंबर सिंह, बृजेश सिंह (कस्तूरिखाप), सी.डी. सिंह, विकास सिंह (दैनिक जागरण), गिरेंद्र सिंह कदम और प्रेम सिंह हजारीबाग को शामिल किया गया।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक गांव को अपनी ग्राम सभा समिति गठित करने का अधिकार होगा और आवश्यकता पड़ने पर समिति के सदस्य मार्गदर्शन के लिए गांवों में पहुंचेंगे।

आईटी और प्रचार समिति

डिजिटल स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए कृष्णकांत जी और दीपक जी को आईटी समिति में शामिल किया गया। मंच की ओर से दोनों को शुभकामनाएं दी गईं।

सामाजिक सेवा के संकल्प

संयोजक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी मुन्ना सिंह के सहयोग से मंच गरीब बच्चों के लिए रोजगार सहायता और गरीब कन्याओं के विवाह की जिम्मेदारी उठाएगा। इस सामाजिक पहल का पूरा व्यय मुन्ना सिंह द्वारा वहन किया जाएगा, जिसके लिए मंच ने आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर राजपूत छात्रों के लिए छात्रावास सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। चानोन गैस प्लांट के निकट रामावतार नगर, हजारीबाग (झारखंड) में मंगल सिंह के भवन में ऐसे विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की व्यवस्था की गई है।

वार्ड स्तर पर प्रचार-प्रसार

हजारीबाग जिले के 36 वार्ड और इचाक प्रखंड में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी बबलू सिंह, रंजीत सिंह, पंकज सिंह और सुजीत सिंह को सौंपी गई। मंच की ओर से उन्हें हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया।

बैठक में उपस्थित गणमान्य

बैठक में संरक्षक भगवान सिंह, कोषाध्यक्ष अनिल देव, कार्यकारिणी सदस्य मंगल सिंह, कुमार संतोष सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, कमल नयन सिंह, कुमार मनोज सिंह, विनोद सिंह, शशि सिंह, वीरेंद्र सिंह, आशीष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अशोक देव, प्रो. प्रवीण सिंह, ध्रुव नारायण सिंह, अर्जुन सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, रामप्रवेश सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

बैठक के अंत में अध्यक्ष अधिवक्ता रमेश सिंह ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और संगठन को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।