रामगढ़, झारखंड : प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी पतरातू डॉ. अशोक कुमार के आकस्मिक निधन के उपरांत सोमवार को रामगढ़ (झारखंड) जिला समाहरणालय के सभाकक्ष में शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में अपर समाहर्ता कुमारी गीतांजलि सहित जिला स्तरीय वरीय अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत अधिकारी की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने डॉ. अशोक कुमार के कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा और विभागीय योगदान को याद करते हुए उन्हें एक समर्पित एवं कर्मठ अधिकारी बताया।