भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल ने रामगढ़ थाना प्रभारी से की मुलाकात, चोरी और ट्रेफिक समस्या पर चर्चा

Spread the love

रामगढ कैंट, झारखंड :  भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल के अध्यक्ष सुशांत पांडेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने रामगढ़ शहर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और ट्रेफिक समस्या के निदान के लिए ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रतिनिधि मंडल ने ग़स्ती दल बढ़ाने, सीसीटीवी कैमरे लगाने, पार्किंग की स्थाई व्यवस्था करने और आम जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की मांग की। थाना प्रभारी ने प्रतिनिधि मंडल को सूचित किया कि इस दिशा में वे लगातार स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं और सकारात्मक पहल कर रहे हैं।

थाना प्रभारी के जवाब से प्रतिनिधि मंडल के सदस्य संतुष्ट हुए और उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस समस्या का समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। प्रतिनिधि मंडल में मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय, राजीव पामदत्त, शशि शेखर सिंह, संतोष कुमार साह, ऋषिकेश सिंह, सौरभ जायसवाल,अमित ठाकुरऔर अंशु पांडेय शामिल थे।