रामगढ़, झारखंड : अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्पाद विभाग रामगढ़ ने बड़ी कार्रवाई की है। उपायुक्त रामगढ़ श्री फैज अक अहमद मुमताज के निर्देश के आलोक में तथा सहायक आयुक्त उत्पाद श्री अरविन्द कुजूर के मार्गदर्शन में दिनांक 20 जनवरी 2026 को गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कामता गांव में सघन एवं व्यापक उत्पाद छापामारी अभियान चलाया गया।
छापामारी के दौरान कई अवैध शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। मौके से करीब 1500 किलोग्राम जावा महुआ एवं लगभग 70 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसे विधिसम्मत तरीके से विनष्ट किया गया।
इस कार्रवाई के क्रम में कामता गांव निवासी अनूज साव, टिंकू साव, गुजरा उर्फ गुलशन साव, बीतन साव, खखुआ साव एवं जगदम्ब साव के विरुद्ध झारखंड उत्पाद अधिनियम की धारा 47(ए) के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है।
यह छापामारी अभियान अवर निरीक्षक उत्पाद श्री कांग्रेश कुमार के नेतृत्व में अधीनस्थ उत्पाद बल एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक जवानों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उत्पाद विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।