रामगढ़ में 25 जनवरी को होगा नवम श्री श्याम फागुन महोत्सव, देशभर के प्रसिद्ध भजन गायक होंगे शामिल

Spread the love

रामगढ़, झारखंड  : श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार की ओर से नवम श्री श्याम फागुन महोत्सव का भव्य आयोजन रविवार 25 जनवरी 2026 को संध्या 5:00 बजे से श्री मारवाड़ी धर्मशाला के विशाल प्रांगण में धूमधाम से किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर श्याम प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

महोत्सव में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रसिद्ध भजन गायकों द्वारा बाबा श्री श्याम की महिमा का गुणगान किया जाएगा। कार्यक्रम में महेश परमार (जयपुर), सौरभ शर्मा, माही गर्ग एवं राहुल शर्मा (कोलकाता) अपनी पूरी टीम के साथ भजन संध्या प्रस्तुत करेंगे।

बाबा श्री श्याम के अलौकिक दरबार का भव्य श्रृंगार देश-विदेश से मंगाए गए खुशबूदार फूलों से किया जाएगा, जिसे कोलकाता के अनुभवी मालियों द्वारा सजाया जाएगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में श्री श्याम परिवार तुलसी धाम (कोलकाता) का पावन आशीर्वाद एवं श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार (हजारीबाग) का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। श्री श्याम अरदास कीर्तन परिवार, रामगढ़ की ओर से शहर सहित जिले के सभी श्याम प्रेमियों से आग्रह किया गया है कि वे सपरिवार एवं अपने इष्ट-मित्रों के साथ इस भव्य श्री श्याम फागुन महोत्सव में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करें।