अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने धर्मशाला परिसर में किया गणतंत्र दिवस पर झंडोत्तोलन

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा, रामगढ़ द्वारा धर्मशाला परिसर में झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महासभा के वरीय उपाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

झंडोत्तोलन के पश्चात अपने संबोधन में विनय कुमार सिंह ने कहा कि 26 जनवरी का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज ही के दिन भारत अपने राष्ट्रीय नियति का निर्माता बना और संविधान के माध्यम से देश ने एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा कि हमारा गणतंत्र संवैधानिक आदर्शों के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ रहा है और भारत भूमि उपनिवेशवादी शासन की विधि-विधान से मुक्त होकर लोकतंत्र की जननी के रूप में विश्व पटल पर स्थापित हुई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शेखर सिंह, विकास कुमार सिंह, जन्मेजय प्रताप सिंह, मिथिलेश कुमार सिंह, श्रीधर सिंह, संतोष कुमार सिंह, मनोज सिंह, उपेंद्र सिंह, राजीव सिंह, अरविंद सिंह, दहिंद कुमार सिंह, अनिल सिंह, सुरेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, उदय प्रताप सिंह, संजीव सिंह, अशोक कुमार सिंह, दीपक कुमार सिंह, नवीन सिंह एवं नरेंद्र सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने संविधान की मूल भावना के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।