पेंशनर जिला कार्यालय अनुमंडल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया, उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह ने किया ध्वजारोहण

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) :  77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर रामगढ़ पेंशनर जिला कार्यालय, अनुमंडल परिसर में गरिमामय ढंग से समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पेंशनर जिला कार्यालय के उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

ध्वजारोहण के बाद उपाध्यक्ष वृंदावन सिंह ने उपस्थित सदस्यों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें संविधान की मूल भावना को समझने और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संरक्षक बलराम सिंह, पन्नालाल राम एवं दिलीप साह ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान लागू हुआ, जिसके साथ ही देश एक संप्रभु गणतंत्र बना। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें हमारे अधिकारों की याद दिलाने के साथ-साथ समाज में सभी के प्रति समान व्यवहार और समरसता का संदेश देता है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव छोटू मोदी, संरक्षक बलराम सिंह, पन्नालाल राम, शिवशंकर मोदी, दिलीप साह, कार्यालय सचिव अशोक गुप्ता, मन नारायण सिंह, देव शरण महतो, तुला राम महतो, सुधीर तिवारी, रामनंदन प्रसाद सिंह, राम प्रसाद महतो, दूधेश्वर महतो, उमा साहू, सरजू गहलोत, लाल बहादुर चौधरी, सत्येंद्र प्रसाद, बसंत कुमार सहित अन्य पेंशनर सदस्य उपस्थित थे।

समारोह के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने संविधान के आदर्शों के अनुरूप राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।