बीएफसीएल परिसर में राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस समारोह

Spread the love

अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा ही संगठन व राष्ट्र की असली ताकत : अनंत शंकर सेठ

रामगढ़, झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले में स्थित बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल) परिसर में 26 जनवरी को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह, अनुशासन और देशप्रेम के वातावरण में मनाया गया। समारोह में कर्मचारियों और अधिकारियों ने राष्ट्र के प्रति एकजुटता और सेवा भाव का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएफसीएल के वाइस प्रेसिडेंट (जीएफए) श्री अनंत शंकर सेठ ने ध्वजारोहण के बाद परेड का निरीक्षण किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बीएफसीएल देश की प्रगति के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है और अनुशासन किसी भी संगठन तथा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण को संस्थान की पहचान बताया।

समारोह का संचालन चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर श्री राम प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान ईएसआईएस और टेकनो प्लाटून की सेरेमोनियल परेड कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही। ईएसआईएस प्लाटून का नेतृत्व नवीन कुमार तथा टेकनो प्लाटून का नेतृत्व जयदीप पांडेय ने किया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह से कर्मियों में उत्साह और गर्व की भावना देखने को मिली।

कार्यक्रम का समापन एकता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर सीनियर जीएम श्री जितेंद्र द्विवेदी, डीजीएम श्री आभास लुहारुवाला, सीनियर जीएम श्री राकेश गुप्ता सहित कंपनी के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।