मुंबई, महाराष्ट्र :महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार का विमान आज सुबह बारामती (पुणे जिला) में लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया। हादसे के समय विमान आग की लपटों के साथ क्षतिग्रस्त होते देखा गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गयी है।
डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की रिपोर्ट के अनुसार, विमान एक Learjet 45 (रजिस्ट्रेशन VT-SSK) था, और यह मुंबई से बारामती की ओर जा रहा था जब यह लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
कौन-कौन थे मृतक?
अजित पवार (महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री)
विमान क्रू (दो सदस्य)
उनके सुरक्षा सहयोगी और अन्य सहयात्री यानी कुल सात लोग विमान में सवार थे और कोई भी सुरक्षित नहीं बच पाया। प्रारंभिक रिपोर्टों में बताया गया है कि अजीत पवार सहित कुल पांच से छः लोग मारे गए हैं, जिसमें पायलट और अन्य सदस्य शामिल हैं।
हादसा आज सुबह लगभग 8:45 बजे के आसपास हुआ, जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर उतरने की कोशिश कर रहा था। विमान लैंडिंग के दौरान रनवे से हट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भीषण आग लग गयी। मौके पर बचावकर्मी पहुँच गये, लेकिन कोई भी बच नहीं पाया।
देशभर के वरिष्ठ नेताओं ने अजित पवार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।अजित पवार महाराष्ट्र के वरिष्ठ राजनेता और राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली चेहरे थे। वे लंबे समय तक महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में कार्यरत रहे और राज्य की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।