रामगढ़ (झारखंड) :श्री श्याम सेवा समिति द्वारा प्रथम वार्षिक महोत्सव के पूर्व दिवस पर आज रामगढ़ (झारखंड) स्थित गौशाला में गायों की सेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया। इस सेवा कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान विनय अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुरेश बगड़िया, शंकर अग्रवाल, ऋषभ पटवारी, आयुष पटवारी, श्री श्याम परशुरामपुरिया, शशि शर्मा, बंटी अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, कमल बगड़िया, दीपक मेवाड़, विनीता अग्रवाल, ममता अग्रवाल, ममता मेवाड़, सोनम अग्रवाल, निधि अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, संजय अग्रवाल, निर्मला अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर बताया गया कि श्री श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिक महोत्सव की तैयारियाँ भव्य स्तर पर जारी हैं। कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा मंदिर परिसर को आकर्षक एवं भव्य रूप दिया जा रहा है, जिससे आयोजन को एक नई और सुंदर अभिव्यक्ति मिल रही है।
उक्त जानकारी श्री श्याम मंदिर के प्रेस प्रवक्ता कमल बगड़िया ने दी।