झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 : पूरा चुनाव कार्यक्रम जारी, 23 फरवरी को मतदान

Spread the love

रांची (झारखंड) :  झारखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित नगर निकाय चुनावों की घोषणा कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने राजधानी रांची (झारखंड) में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 का पूरा कार्यक्रम जारी किया।

घोषणा के साथ ही पूरे झारखंड में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। राज्य की सभी नगर पालिकाओं, नगर निगमों और नगर परिषदों में एक साथ चुनाव कराए जाएंगे।

नगर निकाय चुनाव 2026 : पूरा चुनाव कार्यक्रम

1. निर्वाचन की सूचना (प्रपत्र–5) का प्रकाशन

तिथि: 28 जनवरी 2026 (बुधवार)

समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे

2. नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने की अवधि

तिथि: 29 जनवरी 2026 (गुरुवार) से 04 फरवरी 2026 (बुधवार) तक

समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक

3. नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच)

तिथि: 05 फरवरी 2026 (गुरुवार)

समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक

4. अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की तिथि

तिथि: 06 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक

5. निर्वाचन प्रतीक आवंटन की तिथि

तिथि: 07 फरवरी 2026 (शनिवार)

समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक

6. मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)

तिथि: 23 फरवरी 2026 (सोमवार)

समय: प्रातः 07:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक

7. मतगणना की तिथि

तिथि: 27 फरवरी 2026 (शुक्रवार)

समय: प्रातः 08:00 बजे से

 48 शहरी निकायों में चुनाव

झारखंड में कुल 48 शहरी स्थानीय निकायों में यह चुनाव होंगे, जिनमें शामिल हैं:

9 नगर निगम

20 नगर परिषद

19 नगर पंचायत

इनमें रांची (झारखंड), धनबाद (झारखंड), जमशेदपुर (झारखंड), देवघर (झारखंड), बोकारो (झारखंड) जैसे प्रमुख शहर शामिल हैं।

चुनाव गैर-दलीय आधार पर होंगे, हालांकि झामुमो, भाजपा, कांग्रेस सहित सभी प्रमुख दल शहरी क्षेत्रों में अपनी रणनीति के साथ मैदान में उतर चुके हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिला निर्वाचन पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।