शांतिधारा फ़ाउन्डेशन की पहल, रामगढ़ (झारखंड) में श्रीमद्भागवत गीता का निःशुल्क वितरण शुरू

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के सौजन्य से गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित वैश्विक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता की प्रतियाँ प्रसाद स्वरूप निःशुल्क वितरण करने की योजना का शुभारंभ किया गया है।

शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश पी. अग्रवाल ने बताया कि इस पावन उद्देश्य के तहत श्री श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिक महोत्सव के मांगलिक अवसर पर श्रीमद्भागवत गीता की एक प्रति श्री श्याम बाबा के दरबार में अर्पित की गई। इस अवसर पर फ़ाउन्डेशन के सदस्यों ने रामगढ़ ज़िला (झारखंड) के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

उन्होंने जानकारी दी कि श्रीमद्भागवत गीता की निःशुल्क प्रतियाँ इच्छुक श्रद्धालु एवं नागरिक झंडा चौक स्थित शांतिधारा फ़ाउन्डेशन कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर शांतिधारा फ़ाउन्डेशन के गोविंद लाल अग्रवाल, श्याम सुंदर परसरामपुरिया, आनंद चौधरी, सुरेश बगडिया, राजेंद्र पिलानिया, वहीं श्री श्याम सेवा समिति से शिव कुमार अग्रवाल, विनय अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, अनिल गोयल, सांवर मल अग्रवाल, श्याम शर्मा, इन्द्र अग्रवाल, राजेश पथरवा सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।