झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में डाक जीवन बीमा शिविर, 18 फरवरी को लगेगा डाक जीवन बीमा महामेला

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : झारखंड के रामगढ़ जिले स्थित रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना सहित डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

यह शिविर निरंजन कुमार (डाक अधीक्षक, हजारीबाग) एवं आशीष पांडे (डाक निरीक्षक) के निर्देश पर लगाया गया।

शिविर की जानकारी देते हुए पोस्टमास्टर मनोज कुमार और मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय ने बताया कि कल 18 फरवरी को रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर परिसर में डाक जीवन बीमा महामेला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक लोगों का बीमा कराने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने बताया कि हजारीबाग डिवीजन अंतर्गत झारखंड के रामगढ़ जिले में सर्वाधिक बीमा कवरेज का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत ग्रामीण डाकपाल, डाक सेवक एवं अन्य सभी डाक कर्मचारी अपने कार्यस्थल के साथ-साथ घर-घर जाकर डाक जीवन बीमा योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं और लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

आज रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में आयोजित शिविर के दौरान कई लोगों का डाक जीवन बीमा कराया गया। जिले भर में इस पहल को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया। लाभार्थियों ने कहा कि डाक विभाग की डाक जीवन बीमा योजना एक भरोसेमंद और सुरक्षित विकल्प है, जो सभी वर्गों के लिए उपयोगी है।

शिविर में उपस्थित सांसद प्रतिनिधि धनंजय कुमार पुटूस एवं उनकी धर्मपत्नी पूजा कुमारी ने अपनी पुत्री दित्या पुटूस के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि खाता खुलवाया तथा डाक जीवन बीमा भी कराया। उन्होंने झारखंड के रामगढ़ जिले के आम नागरिकों से डाक जीवन बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।