नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर रामगढ़ महाविद्यालय का सामान्य प्रेक्षक द्वारा निरीक्षण

Spread the love

रामगढ़, झारखंड : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के मद्देनजर शुक्रवार को सामान्य प्रेक्षक राजेश प्रजापती ने रामगढ़ महाविद्यालय, रामगढ़ का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सामान्य प्रेक्षक ने नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 को लेकर महाविद्यालय परिसर में बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर, स्ट्रांग रूम (बज्रगृह) एवं मतगणना केंद्र का जायजा लिया और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ आवश्यक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की तथा कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए।

मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी रविंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय परिसर में पेयजल, शौचालय, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। सामान्य प्रेक्षक ने सभी कार्यों को योजनाबद्ध एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा निर्वाचन से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।