रामगढ़, झारखंड : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, रामगढ़ द्वारा चित्रांश मनोज कुमार सिन्हा की पूजनीय माता एवं स्वर्गीय चौधरी भुवनेश्वर प्रसाद की धर्मपत्नी उर्मिला देवी के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त की गई।
महासभा के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार सिन्हा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने आज एक ममतामयी मां को खो दिया है। उनका जाना न केवल परिवार के लिए, बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।
महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की।
शोक व्यक्त करने वालों में रंजीत कुमार सिन्हा, रणंजय कुमार उर्फ कूंटू बाबू, सुजीत कुमार सिन्हा (पप्पू), आनंद कुमार सिन्हा, अशोक कुमार सिन्हा, अमित कुमार सिन्हा, राजीव पामदत्त, रोहित वर्मा, सूर्यवंश श्रीवास्तव, उमेश प्रसाद सिन्हा, सूर्यदेव प्रसाद कर्ण, रितेश रंजन, डॉ. संजीव कृष्ण जमुवार, संतोष कुमार सिन्हा, सन्नी कुमार सिन्हा, विकास कुमार सिन्हा सहित समस्त पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं परिवारजन प्रमुख रूप से शामिल हैं।
दिवंगत उर्मिला देवी का अंतिम संस्कार आज गांधी घाट मुक्ति धाम, रामगढ़ में किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र मनोज कुमार सिन्हा ने दी। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजसेवी, मित्रगण एवं परिजन उपस्थित रहे।