धनबाद, झारखंड : धनबाद, झारखंड के वासेपुर इलाके में शुक्रवार देर रात गोली चलने की गंभीर घटना सामने आई है। कुख्यात अपराधी फहीम खानके पुत्र इक़्बाल खान के चालक बबली खान को दो अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार रमजान के पहले जुमा की रात करीब 11 बजे तरावीह की नमाज के दौरान इलाके में काफी लोग मौजूद थे। इसी बीच सामने की एक दुकान के पास दो संदिग्ध युवक खड़े दिखाई दिए। लोगों द्वारा पूछताछ किए जाने पर चालक बबली खान और एक युवक के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते धक्का-मुक्की में बदल गई। इसके बाद एक युवक ने कमर से पिस्तौल निकालकर बबली खान पर गोली चला दी।
गोली चलने के बाद मौके पर भगदड़ मच गई। दोनों हमलावर पैदल ही कलालीबागान की ओर फरार हो गए। घायल बबली खान को तत्काल असर्फी हॉस्पिटलले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर भेज दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक इस घटना को आपसी गिरोह संघर्ष से जोड़कर देखा जा रहा है। बताया जाता है कि फहीम खान और प्रिंस खान के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही धनबाद, झारखंड के नगर पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव तथा भूली थाना प्रभारी अभिनव कुमारमौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है, जिसमें दो संदिग्ध युवकों के दिखाई देने की जानकारी सामने आई है।
प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद धनबाद, झारखंड के वासेपुर इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस का बयान
नगर पुलिस अधीक्षक ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वासेपुर में गोली चलने की घटना हुई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।