रामगढ़, झारखंड : हजारीबाग डिवीज़न के नव पदस्थापित डाक अधीक्षक निरंजन कुमार ने रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में की समीक्षा बैठक

Spread the love
डाक अधीक्षक का स्वागत करते रविशंकर राय

रामगढ़, झारखंड : हजारीबाग डिवीज़न के नव पदस्थापित डाक अधीक्षक निरंजन कुमार ने आज रामगढ़ (रामगढ़ जिला, झारखंड) स्थित रामगढ़ कैंट प्रधान डाकघर में अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले भर के सभी डाकघरों में डाक विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कर आम लोगों को जागरूक करना तथा बड़े स्तर पर विभिन्न बचत एवं निवेश योजनाओं में खाते खुलवाना रहा।

बैठक से पूर्व डाक अधीक्षक का स्वागत पोस्टमास्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा किया गया।

डाक अधीक्षक निरंजन कुमार ने कहा कि डाक विभाग की सेवाएं सीधे जनसेवा से जुड़ी हैं, इसलिए प्रत्येक कर्मचारी का दायित्व है कि वह सभी सेवाओं को सेवा-भाव के साथ प्रदान करे। उन्होंने कहा कि रामगढ़ जिला, झारखंड के लाभुक पहले से ही काफी जागरूक हैं और डाक विभाग की डाक जीवन बीमा तथा ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजनाएं अन्य बीमा योजनाओं की तुलना में कम प्रीमियम में बेहतर लाभ और अधिक बोनस प्रदान करती हैं।

उन्होंने बताया कि जिस प्रकार बेटियों के भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना है, उसी प्रकार बेटों के भविष्य के लिए पीपीएफ खाता खोला जा सकता है, जिससे दीर्घकाल में बेहतर ब्याज का लाभ मिलता है। साथ ही उन्होंने सभी कर्मचारियों को आपसी सहयोग की भावना के साथ कार्यस्थल पर कार्य करने की सलाह दी।

बैठक में डाक निरीक्षक आशीष कुमार पांडे, पोस्टमास्टर मनोज कुमार, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव रविशंकर राय सहित नरेंद्र कुमार सिंह, रामखेलावन चौधरी, अरुण कुमार, चंद्रशेखर कुमार, शम्भू दत्त सिंह, त्रिदेव प्रियदर्शी, प्रशांत कुमार सिंह, पंकज कुमार, रणजीत रजवार, शुभम सौरव, कुंदन कुमार, देवेंद्र कुमार, रवि आशीष कुमार झा, सर्वेश कुमार, प्रिया वर्णवाल, रिमझिम कुमारी, बबीता कुमारी, जश्मीना, सौरव कुमार, चंदन कुमार, संतोष कुमार, अंकित कुमार, राजकपूर, रंजन कुमार, गंभीर करमाली, जयंत भोक्ता, अरजलाल कुमार महतो, आकाश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अंत में सभी कर्मचारियों ने डाक अधीक्षक का अभिनंदन करते हुए उनके निर्देशों का पालन करने का आश्वासन दिया।