झारखंड में नए मेडिकल कॉलेजों की घोषणा, लेकिन रामगढ़ फिर क्यों उपेक्षित ? उठने लगे सवाल

Spread the love

रांची / रामगढ़ (झारखंड) : 15 अप्रैल 2026 को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में खूँटी, जामताड़ा, गिरिडीह और धनबाद के जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज में अपग्रेड करने तथा उन्हें पीपीपी मोड में संचालित करने का अहम निर्णय लिया गया। यह फैसला निश्चित रूप से इन जिलों के लिए बड़ी सौगात माना जा रहा है और इसका स्वागत भी हो रहा है।