रामगढ़ (झारखंड) : हेसला पंचायत की 222 एकड़ जमीन पर विवाद, बन्धु तिर्की ने उपायुक्त को दिया पत्र

Spread the love

रामगढ़ (झारखंड) : रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड अंतर्गत हेसला पंचायत में 222 एकड़ जमीन के कथित अधिग्रहण और वहां वर्षों से रह रहे मूल रैयतों व परिवारों को बेदखल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सह सदस्य समन्वय समिति बन्धु तिर्की ने उपायुक्त रामगढ़ को पत्र लिखकर पूरे मामले की स्पष्ट जानकारी मांगी है।