रामगढ़ कैंट, झारखंड : भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ कैंट मंडल के गोरियारी बागी स्थित कार्यालय में शनिवार को सैनिक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त संयोजक के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कैंट मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आदित्य साहू के निर्देशानुसार रंजन सिंह फौजी उर्फ छोटन सिंह को भाजपा सैनिक प्रकोष्ठ का संयोजक मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुमार सोनी एवं रामगढ़ मंडल के प्रभारी शैलेंद्र कुमार पटेल ने नवनियुक्त संयोजक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष संतोष कुमार साहू एवं विजेंद्र मुंडा, महामंत्री ऋषिकेश सिंह एवं सौरभ जायसवाल, मंत्री निशा सिन्हा, कार्यालय मंत्री अमर भारती, सोशल मीडिया प्रभारी सुदीप मिश्रा, आईटी सेल प्रभारी रोशन जायसवाल सहित वरिष्ठ कार्यकर्ता जगदीश शर्मा, नरेश साहू समेत मंडल के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस दौरान भाजपा रामगढ़ कैंट मंडल परिवार की ओर से नवनियुक्त सैनिक प्रकोष्ठ संयोजक रंजन सिंह फौजी को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।