भुरकुंडा (रामगढ़), झारखंड : झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा द्वारा 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर भुरकुंडा स्थित उत्सव मैरेज हॉल (महात्मा गांधी सभागार) में वैश्य सद्भावना महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इससे पूर्व भुरकुंडा थाना मैदान से भव्य वैश्य शोभायात्रा निकाली गई, जो भुरकुंडा बाजार, मेन रोड एवं बिरसा चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंची, जहां यह महासम्मेलन में तब्दील हो गई।
महासम्मेलन एवं शोभायात्रा में रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला, बोकारो, चतरा एवं लातेहार जिला के वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद एवं प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन हुआ। स्वागत भाषण स्वागत समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास अग्रवाल ने दिया, जबकि प्रधान महासचिव बीरेंद्र कुमार ने संगठन की गतिविधियों एवं प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर वैश्य समाज के 16 लोगों को ‘उत्कृष्ट वैश्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में पतरातू के पूरनराम साहु, सौंदा बस्ती के भागवत प्रसाद, रामगढ़ के गजाधर साहु, पटेल नगर के दिलीप अग्रवाल, भदानीनगर के बाचल गुप्ता, कुजू के रघुवीर केशरी, पत्रकार दीपक प्रसाद (भुरकुंडा), नरेश साव (बड़कागांव), बीरेंद्र कुमार (बड़कागांव), दीपक जायसवाल (सुंदर नगर), बिंदु कुमार, आनंद मोदी (हुडुमगड़ा), सूरज कुमार साव, रितेश कुमार साव (भुरकुंडा), शुभम कुमार (डोकाटांड़), अभियंता निशांत प्रसाद (हेसालौंग), विवेक प्रसाद एवं मिथुन कुमार शामिल हैं।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष का बिगुल रामगढ़ की पवित्र एवं क्रांतिकारी धरती से फूंका था। उन्होंने कहा कि समाज के मुद्दों पर संघर्ष के लिए पद की नहीं, बल्कि मजबूत इच्छाशक्ति और साफ नीयत की आवश्यकता होती है। महेश्वर साहु ने यह भी घोषणा की कि आगामी 23 मार्च को राजधानी रांची में वैश्य महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा समाज के मुद्दों पर आगे भी संघर्ष जारी रहेगा।
कार्यक्रम को संजीव चौधरी, ढलन साव, लक्ष्मण साहु, दिनेश्वर मंडल, अशोक कुमार गुप्ता, लखन अग्रवाल, चतुर साहु, रोहित साहु, डॉ. अरविंद कुमार, राजाराम प्रसाद, राजकुमार केशरी, महेंद्र प्रसाद साहु, कृष्णदेव साहु, जेपी अग्रवाल, हलधर साहु, फौजी अमित साहु, अजय साहु, लगनू साहु एवं नंदकिशोर साहु सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भुनेश्वर साव, देवकुमार पंडित, मिथिलेश साव, उपेंद्र शर्मा, संजय प्रसाद, भरत केशरी, ओम प्रकाश साव, कैलाश प्रसाद, दिलीप प्रसाद, संतोष साव एवं बद्री साव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। महासम्मेलन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।