रामगढ़, झारखंड : नगर पालिका आम निर्वाचन 2026 के अंतर्गत शुक्रवार को नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष पद के लिए 2 तथा वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 86 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदे।
अध्यक्ष पद के लिए सरिता देवी एवं उमा कुमारी द्वारा नाम निर्देशन पत्र खरीदा गया।
चुनाव प्रक्रिया पूरी करते कर्मचारी
वहीं वार्ड पार्षद पद के लिए वार्ड संख्या 11 से फरहद अनिशा, वार्ड संख्या 10 से दिव्या कुमारी एवं वार्ड संख्या 26 से अरुण कुमार महतो सहित कुल तीन अभ्यर्थियों ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए।
जिला निर्वाचन प्रशासन, रामगढ़ द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से जारी है।